बेगुसराय, अप्रैल 11 -- गढ़पुरा। प्रखंड के सभी 61 प्रारंभिक विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही छात्रों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिक्षा विभाग ने मार्च महीने में ही सभी स्कूलों को पुस्तकों की आपूर्ति कर दी थी। 31 मार्च को सत्र समाप्त होने और 1 अप्रैल से नए सत्र शुरू होते ही छात्रों को किताबें मिलनी शुरू हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...