नई दिल्ली।, जुलाई 26 -- Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जवाबदेही लेने की मांग की है। उन्होंने एक चिट्ठी लिखकर पूछा है कि छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया? राहुल का कहना है कि छात्र सिर्फ उचित शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे थे, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन पर बल प्रयोग किया। वह आगे लिखते हैं कि सरकार की जिम्मेदारी प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा करने और उनकी शिकायतों का संवाद के जरिए समाधान करने की है। इस तरह की बर्बर कार्रवाई लोकतांत्रिक मर्यादा को तार-तार कर देती है। राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा है कि गृह मंत्री के तौर पर क्या आपने छात्रों के खिलाफ पैलेट गन समेत घातक बल प्रयोग करने की अनुमति दी थी। राहुल गांधी ने पत्र में लिखा कि छात्र ए...