अंबेडकर नगर, मार्च 14 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में यूजीसी की मेंटल हेल्थ एंड वेलबीइंग कमेटी के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में उच्च शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आत्महत्या के पूर्व संकेतों एवं जोखिमों को कम करने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव ने मेंटल हेल्थ एंड वेलबीइंग कमेटी के गठन, उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में काउंसलर की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि काउंसलर के अभाव में शैक्षणिक संस्थान का संचालन करना विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य की उपेक्षा के समान है। डॉ पारुल यादव ने अवसाद व...