गाज़ियाबाद, जून 20 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। संजय नगर स्थित कैमकुस कॉलेज ऑफ लॉ एवं द आर्ट एंड एस्थेटिक फाउंडेशन ने कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना निशा महाजन तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर द आर्ट एंड एस्थेटिक फाऊंडेशन की अध्यक्ष पूजा मणि और वरिष्ठ समाजसेविका अल्का शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अंबुज शर्मा ने कार्यशाला की गंभीरता को समझाते हुए छात्रों का मार्गदर्शन किया। वहीं, कॉलेज के छात्र दीपक मिश्रा ने भारतीय ज्ञान परंपरा तथा वैदिक महत्व को बताया। सह-प्रचार्या डॉ. नीतू मनकोटिया ने सभी का धन्यवाद किया। यह भी पढ़ें- छात्रों को भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक महत्व बताया इस दौरान डायरेक्टर करुणाकर शुक्ल, निलिमा अग्रवाल, सुदेश सिन्हा, प्रखर द्विवेदी, नीलम...