नोएडा, जून 2 -- ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में मंगलवार को आध्यात्मिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को भगवद्गीता के संदेशों से प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जीवन की चुनौतियों का सकारात्मक ढंग से सामना करने, आत्म-अनुशासन विकसित करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान भगवद्गीता पाठ, प्रेरक व्याख्यान, संवाद सत्र तथा समूह चर्चाओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने भगवद्गीता की शिक्षाओं की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विचार साझा किए। यह भी पढ़ें- व्यक्तित्व परिष्कारशाला एवं व्यसन मुक्ति अभियान कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...