गाज़ियाबाद, मार्च 24 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर में मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। इस दौरान बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई तथा निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। विशेषज्ञों ने बच्चों को स्वच्छता एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...