शाहजहांपुर, मार्च 28 -- पुवायां। पुवायां के कमलदीप शुक्ला ने 13 दिसंबर को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने शाहजहांपुर के बरेली मोड़ स्थित बी के सिंह पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज में छात्रों के फर्जी एडमिशन और फर्जी अंक पत्र दिलवाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें कॉलेज मैनेजर के पद पर शामिल बी के सिंह और अन्य लोग शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान बी के सिंह उर्फ बाल किशन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं शेष अभियुक्तों में से संतोष पाठक को डीपीएस स्कूल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अन्य आरोपी धनंजय कुमार, श्याम शेरवानी और राम हरि यादव के खिलाफ भी धोखाधड़ी और संबंधित धाराओं में कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...