गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। दुहाई स्थित आईएएमआर ने एडूनेट फाउंडेशन के साथ समझौता किया है। संस्थान की ग्रुप चेयरपर्सन अंशु बंसल ने इसे छात्र कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। निदेशक डॉ. पीके वशिष्ठ ने बताया कि इस साझेदारी के तहत बीसीए छात्रों के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग, एआई, डेटा साइंस और बीबीए छात्रों के लिए एडवांस्ड बिजनेस एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग रणनीतियों, आधुनिक वित्तीय प्रबंधन टूल्स आदि पर केंद्रित कोर्स कराए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...