नोएडा, अप्रैल 28 -- नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में मंगलवार को फैमिली बिजनेस कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को परिवारिक व्यवसाय के नेतृत्व और प्रबंधन के लिए तैयार करने पर जोर दिया। इस दौरान फैमिली बिजनेस सलाहकार सौमिक बंद्योपाध्याय ने उत्तराधिकार योजना को व्यवसाय की निरंतरता के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम में वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने बदलते कारोबारी माहौल में नवाचार और अनुकूलन की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं, उद्योग विशेषज्ञों ने व्यावहारिक अनुभव, सही टीम चयन और महिला नेतृत्व की भूमिका को अहम बताया। इस दौरान पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...