समस्तीपुर, अप्रैल 30 -- दलसिंहसराय। आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में स्नातक सत्र 2023-27 के तृतीय सेमेस्टर में नामांकन शुल्क के नाम पर अधिक राशि वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में बुधवार को छात्र नेता कुन्दन यादव के नेतृत्व में कॉलेज प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपकर सम्बंधित छात्रों को शुल्क वापस करने की मांग रखी गई। छात्रों का कहना है कि छात्राओं और एससी/एसटी छात्रों से भी शुल्क लिया गया जबकि इन श्रेणियों को शुल्क में पूर्ण छूट का प्रावधान है। ज्ञापन में एएनडी कॉलेज शाहपुर पटोरी में शुल्क वापस करने का उल्लेख भी किया गया है। इस ओर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन पत्र की प्रतिलिपि उच्च पदस्थ को भी भेजी है। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य बीके चौधरी ...