रांची, नवम्बर 5 -- रांची। रोटरी क्लब रांची दक्षिण और सनातन समूह शिक्षण संस्थान की ओर से संस्थान में बुधवार को नशे को ना कहें और जीवन को हां, जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो, अपराध अन्वेषण विभाग व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को नशा से दूर रहने को लेकर जागरूक किया गया। महानिदेशक सनातन समूह शिक्षण संस्थान डॉ बिजय सिंह और रथिन भद्रा ने छात्रों को जागरूक किया। रथिन भद्रा ने नशे को ना कहें और जीवन को हां कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सभी ने नशा से दूर रहने की शपथ ली। मौके पर मुकेश तनेजा, अतुल गेरा, शैलेंद्र कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश दुबे आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...