नैनीताल, मार्च 27 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के भौतिक विज्ञान विभाग में भारत के पहले उपग्रह 'आर्यभट्ट' के प्रक्षेपण की स्वर्ण जयंती का उत्सव कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। छात्रों को बताया गया कि भारत के पहले उपग्रह को 19 अप्रैल 1975 को सोवियत संघ से लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य खगोल विज्ञान, विमानिकी और सौर भौतिकी का अध्ययन करना था। इसरो के वैज्ञानिक डॉ. शंकरब्रमणि ने उपग्रह आर्यभट्ट की जानकारी दी l इसरो के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रा में जाने वाले वैज्ञानिकों की मानसिक, शारीरिक और साइकोलॉजिकल टेस्ट लिए जाते है। सलेक्शन बोर्ड की ओर से उनका चयन किया जाता है। इस दौरान इसरो के डॉ. एनएस मुरली, डॉ. एराजेंद्र, डॉ. गोविंद राव एनी, डॉ. स...