नैनीताल, जून 6 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के जंतु विज्ञान विभाग की ओर से शनिवार को विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें ह्यूस्टन मेडिकल कॉलेज यूएसए के इंस्ट्रक्शनल प्रोफेसर एवं स्नातक प्रयोगशाला शिक्षण के निदेशक प्रो. तेजेंद्र एस गिल ने बतौर मुख्य वक्ता जंतु विज्ञान के समसामयिक एवं ज्वलंत विषयों पर विस्तार से चर्चा की।मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत रहे। शुरुआत में विभागाध्यक्ष प्रो. एचसीएस बिष्ट ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। प्रो. तेजेंद्र एस गिल ने ह्यूस्टन मेडिकल कॉलेज के जीव विज्ञान एवं जैव रसायन विभाग की कार्यप्रणाली, शोध सुविधाओं और शिक्षण पद्धतियों की जानकारी छात्रों के साथ साझा की। प्रो. गिल ने विद्यार्थियों को शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के...