आगरा, मई 11 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मिढ़ाकुर में सोमवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहयोग से करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सौरभ परमार ने विद्यार्थियों को वर्तमान में रोजगार और करियर के विविध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को 'रोजगार संगम', 'सेवायोजन' एवं 'सेवा मित्र' जैसे महत्वपूर्ण पोर्टलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। बताया कि विद्यार्थी इन माध्यमों से रोजगार, प्रशिक्षण और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने तथा डिजिटल माध्यमों का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आशीष चंद्रवंशी, चंद्रवीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुखवीर सिंह, लोकेश कुमार शर्मा, विनय कुमार, सुमन...