नैनीताल, फरवरी 24 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद लॉ इंस्टीट्यूट कुमाऊं विश्वविद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलीक ने छात्रों को नशा उन्मूलन संबंधित जानकारी दी। साथ ही कॅरियर काउंसिलिंग पर भी छात्रों के साथ वार्ता की। प्राधिकरण सचिव पारुल थपलियाल ने नालसा डॉन - ड्रग एब्यूज और वेलनेस नेविगेशन योजना को लेकर कहा, कि इसका उद्देश्य नशा पीड़ितों को कानूनी सहायता और पुनर्वास प्रदान करना है। जिससे उन्हें नशामुक्त जीवन जीने में मदद मिल सके। बताया कि नशा मुक्ति के दौरान पीड़ितों को निशुल्क वकील, कोर्ट फीस और कानूनी सलाह प्रदान की जाती है। छात्रों को एनडीपीएस एक्ट की जानकारी भी दी गई। यहां एसआई तल्लीताल मो. युसुफ, एचओडी सुरेश चंद्र पांडे, ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.