औरैया, अप्रैल 27 -- औरैया, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 55 दिन काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की ओर से सोमवार को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दिबियापुर रोड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को योग के महत्व और इसके नियमित अभ्यास के फायदे बताए गए। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा और प्रधानाचार्य योगेंद्र द्विवेदी ने संयुक्त रूप से सीनियर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग और व्यायाम बेहद जरूरी हैं। नियमित योग करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं, जिससे पढ़ाई में भी एकाग्रता बढ़ती है। यह भी पढ़ें- शारीरिक और मानसिक विकास के लिए योग आवश्यक योग प्रशिक्षक ने छात्रों को समझाया कि जीवन में शिक्षा जितनी...