गाज़ियाबाद, जुलाई 9 -- मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित काईट मानद विश्वविद्यालय में बुधवार को नए छात्रों के स्वागत के लिए दीक्षारंभ के नाम से इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान योग गुरु पद्वमश्री भारत भूषण ने छात्रों को तनाव दूर करने के मंत्र दिए। इस मौके पर मानद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और सांसद अतुल गर्ग ने छात्रों से कहा कि स्कूल की जिंदगी छोड़कर अब नए आयाम में प्रवेश किया है। खुद आपको आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत छात्रों को दस से बीस लाख रुपए की वित्तीय सहायता देती है। पढ़ाई के साथ साथ खेल, साहित्य, फिल्म निर्माण सहित गतिविधिओं में भी छात्रों को भाग लेते रहना चाहिए। आईएएस कुमार विनीत ने कहा कि सफलता के लिए किताब हीं नहीं, बल्कि ज्ञान, व्यवहार और संबंध अच्छे होने चाहिए। योग गुरु भ...