छात्रों को दक्ष बनाने में कक्षा आधारित शिक्षण पर्याप्त नहीं
वाराणसी, जून 23 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के भौतिकी विभाग में सोमवार को शोध फाउंडेशन की तरफ से छह सप्ताह के समर रिसर्च इंटर्नशिप कार्यक्रम 'अन्वेषण-2.0' का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को व्यावहारिक शोध कौशल और वैज्ञानिक पद्धतियां सिखाने के साथ विभिन्न विषयों के अनुभवी मार्गदर्शकों के साथ सीखने के अवसर उपलब्ध कराना है। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि उच्च शिक्षा में इंटर्नशिप का महत्व निरंतर बढ़ रहा है। वर्तमान शैक्षणिक और व्यावसायिक परिदृश्य में विद्यार्थियों को व्यावहारिक दक्षताओं से लैस करने के लिए केवल कक्षा आधारित शिक्षण पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सफल इंटर्नशिप मॉडलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे न केवल विद्यार्थियों, बल्कि शिक्षकों एवं संस्थानों को भी लाभ मिलता है। शोध फाउंडेशन के राष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.