दरभंगा, अप्रैल 18 -- दरभंगा। दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय यूएवी (ड्रोन) तकनीक कार्यशाला का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का आयोजन प्रौद्योगिकी टेक्निकल क्लब एवं स्टार्टअप सेल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला का संचालन दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के 2021 बैच के पूर्व छात्रों की ओर से स्थापित नवाचार आधारित स्टार्टअप ड्रोनमैन प्रा. लि. की ओर से किया गया। इस अवसर पर स्टार्टअप के संस्थापक मयंक कुमार एवं प्रशिक्षण निदेशक रवि रौशन ने प्रतिभागियों को ड्रोन तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। ड्रोन एरोडायनामिक्स, डीजीसीए सुरक्षा नियमों, ड्रोन के मुख्य घटकों, लाइव असेंबली एवं कैलिब्रेशन तथा मिशन प्लानिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक एवं इंटरैक्टिव प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- छात्रों को ड्रोन तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.