मेरठ, जुलाई 9 -- मवाना। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ मंगलवार को मुख्यमंत्री द्वारा जनपद वाराणसी से लाइव प्रसारण के माध्यम से किया गया। इस योजना के तहत प्रदेश के 12 लाख शिक्षकों व उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। साथ ही प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से यूनिफार्म, जूता, मोजा, स्वेटर और बैग की धनराशि दी गई। साथ ही शिक्षकों व संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू भी किया गया। मवाना खुर्द स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट) में आयोजित मवाना तहसील स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का लाइव प्रसारण देखा। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण कार...