बेगुसराय, मई 4 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र की ओर से संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मटिहानी प्रखंड क्षेत्र में जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम की जानकारी दी गई। जेएल हाई स्कूल नयागांव बलहपुर में कैंप लगाकर काउंसिलिंग कार्य किया गया। डीआरसीसी के सहायक प्रबंधक (परियोजना एवं लेखा) ऋतुराज गुप्ता की देखरेख में यह गतिविधि की गई। डीआरसीसी के कर्मी मो. नौशाद खान एवं श्री शक्तिधर द्वारा छात्रों को योजनाओं के लाभ, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- छात्रों को डीआरसीसी से संचालित यो...