कटिहार, मार्च 12 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला डंडखोरा में जल संरक्षण एवं जल संचयन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पानी के महत्व और भविष्य के लिए जल बचाने की आवश्यकता के बारे में जानकारी देना है। इसी क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला में इको क्लब द्वारा वर्षा जल संरक्षण कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को जल संचयन के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान बच्चों द्वारा वर्षा जल संचयन मॉडल बना कर जहां प्रदर्शन किया गया। वही पानी बचाने के उपायों पर कई पेंटिंग बनायी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बिहारी पासवान की देखरेख में जल संरक्षण को लेकर बुधवार को कार्यक्रम आयोजित की किया गया। मौके पर इको क्लब की नोडल शिक्षिका ज्योति कुमारी ने छात्रों को पानी ...