गाज़ियाबाद, मई 7 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को तीन दिवस स्काउट गाइड शिविर का समापन हुआ। शिविर में स्कूल से 700 छात्रों ने प्रतिभाग किया। कैंप के ट्रेनर श्याम सिंह ने छात्रों को समाज सेवा, चरित्र निर्माण तथा विपरीत परिस्थितियों में बचाव समेत विभिन्न गुर सिखाए। इस दौरान छात्रों को स्काउट गाइड कैंप लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष कैलाश राघव, केशव कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.