प्रयागराज, सितम्बर 22 -- डिजि:::: छात्रों को गेट पर रोका, गाया राष्ट्रगान प्रयागराज। टीजीटी और पीजीटी भर्ती पुरानी नियमावली से कराने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों का क्रमिक अनशन मंगलवार को 17वें दिन भी जारी रहा। शिक्षा निदेशालय परिसर में धरना दे रहे छात्रों को समर्थन देने बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने छात्रों को निदेशालय के भीतर जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। छात्रों ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे साथियों से मिलने से उन्हें रोका जा रहा है। काफी देर तक मौके पर गहमागहमी बनी रही। यह भी पढ़ें- पुरानी नियमावली के समर्थन में सैकड़ों छात्रों ने घेरा निदेशालय इसके बाद प्रतियोगी छात्रों ने पंक्ति में खड़े होकर राष्ट्रगान गाया। छात्रों का कहन...