गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के बीएससी होम साइंस विभाग और यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान के बीच महत्वपूर्ण समझौता किया गया। समझौते का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा सांस्कृतिक कौशल-विकास को प्रोत्साहित करना है। एमओयू के तहत छात्रों को गायन, वादन, शास्त्रीय नृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक विधाओं का व्यवस्थित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रबंधक मनकेश्वर नाथ पांडेय ने कहा कि इस पहल से न केवल कॉलेज के विद्यार्थियों को, बल्कि बाहरी इच्छुक प्रतिभागियों को भी प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने एमओयू को छात्रों के कौशल-विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कहा कि ऐसी संस्थाओं के सहयोग से विद्यार्थी उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। एमओयू हस्ताक्षर के दौरान...