छात्रों को कैंसर रोकथाम के बारे में दी जानकारी
देहरादून, मई 7 -- मसूरी, संवाददाता आरएनभार्गव इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में छात्रों को कैंसर रोकथाम एवं जन-जागरूकता विषय पर जानकारी दी गई।एमआरडी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आरएनभार्गव इंटर कॉलेज में कैंसर रोकथाम एवं जन-जागरूकता विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में गलत खान-पान, तंबाकू एवं नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, अनियमित जीवनशैली तथा जागरूकता की कमी के कारण कैंसर जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि यदि प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान हो जाए तो इसका उपचार संभव है। उन्होंने स्वच्छ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने, पौष्टिक भोजन लेने तथा तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया।विद्यालय यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.