नैनीताल, मार्च 28 -- गरमपानी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत अटल उत्कर्ष राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में शनिवार को कॅरियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ बीईओ राशी बुधलाकोटी ने किया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कॅरियर संबंधी जानकारी दीं। कॅरियर परामर्शदाता के तौर पर बेतालघाट डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. इप्सिता सिंह, आईटीआई अनुदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे, स्वास्थ्य विभाग से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति, अंजलि पवार व एमएसएमई मंत्रालय के ईएसटीसी कानिया से प्रशांत ने छात्रों को विभिन्न कॅरियर विकल्पों, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन किया। संचालन सत्यदेव सिंह ने किया। प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.