विकासनगर, मार्च 18 -- श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत आज पांचवे दिन कार्यक्रम में स्वयं सेवकों को कृषि और जंगलों की जैव विविधता से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विशेषज्ञ डॉ. रणवीर सिंह चौहान कृषि अधिकारी कृषि विभाग ने अपने व्याख्यान में उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड , मृदा स्वास्थ्य योजना, पोषक तत्वों के महत्व तथा सिंचाई से संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा की। वन दरोगा पूजा चौहान ने वन अग्नि के कारण और उसके दुष्परिणाम, उससे बचाव के उपाय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...