गाज़ियाबाद, मई 4 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एमएमएच कॉलेज ने हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा एवं प्रशिक्षण को लेकर समझौता किया है। सोमवार को प्राचार्य प्रो. संजय कुमार सिंह व फाउंडेशन के सीईओ पंकज सिंह, फाउंडेशन निदेशक देवाशीष दुबे, गीतांजलि गौर ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत एचएचएल फाउंडेशन कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं और हैंड्स-ऑन मॉड्यूल आयोजित करेगा। इस साझेदारी का उद्देश्य युवाओं को भविष्य की तकनीकों में दक्ष बनाना और उद्योग व शिक्षा के बीच की दूरी को कम करना है। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि यह समझौता विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता को बढ़ाएगा...