कानपुर, अगस्त 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज की ओर से गुरुवार को सीनेट हॉल में लीगल रिसर्च इन द एज ऑफ एआईः एथिक्स, इनोवेशन एंड एकेडमिक पब्लिशिंग" विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल की विधि अध्ययन एवं अनुसंधान विभागाध्यक्ष प्रो. मोना पुरोहित ने छात्रों को एआई के बदलते स्वरूप, उसके नैतिक उपयोग और विधिक शोध में उसकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) शोध का सहायक उपकरण है, न कि मानव की मौलिक सोच का विकल्प। उन्होंने शोध नैतिकता, प्लेगरिज्म से बचाव और गुणवत्तापूर्ण अकादमिक प्रकाशन के मानकों पर विशेष जोर दिया। प्रो. पुरोहित ने स्कोपस इंडेक्स्ड जर्नल्स में शोध पत्र प्...