देहरादून, अप्रैल 21 -- द आर्यन स्कूल ने मंगलवार को अपने परिसर में यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन किया। जिसमें देश विदेश के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भाग लिया। इसमें कक्षा दस और बारहवीं के छात्रों को उच्च शिक्षा के विभिन्न विकल्पों के बारे में जागरूक किया गया। फेयर का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या बी दासगुप्ता ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के लिए सही करियर चयन के महत्व और शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कहा कि ऐसे मंच छात्रों को अपने भविष्य के बारे में सही निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाते हैं। छात्रों ने उत्साहपूर्वक विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों से संवाद किया और इंजीनियरिंग, चिकित्सा, विधि, वाणिज्य, डिजाइन और मानविकी जैसे विभिन्न करियर विकल्पों के ...