बलरामपुर, जून 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद प्रदेश सरकार स्कूलों की अग्निसुरक्षा व्यवस्था को लेकर बहुत गंभीर हो गई है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले में भी स्कूलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 10 सदस्यीय जिला स्तरीय अग्निसुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा। समिति विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा मानकों की नियमित निगरानी करेगी और आवश्यक सुधार सुनिश्चित कराएगी। मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गठित होने वाली यह समिति जिले के 200 शिक्षण संस्थानों का चयन करेगी। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के 100 विद्यालय, 60 निजी विद्यालय व 40 सरकारी एंव गैर सरकारी महाविद्यालय शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- छात्रों को आपदा से बचाव का मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, 200 विद्यालय चयनित चयनित संस्थान...