धनबाद, अगस्त 28 -- बीबीएमकेयू के धनबाद व बोकारो के डिग्री व पीजी छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। सेमेस्टर परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का पैटर्न जानने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। अब बीबीएमकेयू की वेबसाइट में ही पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्नपत्र उपलब्ध रहेंगे। विश्वविद्यालय प्रबंधन व विवि परीक्षा विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। शुरुआत पीजी फाइनल सेमेस्टर सत्र 2024-26 के प्रश्नपत्र से हो गई है। बॉटनी, लाइफ साइंस, इंग्लिश, फिलॉसफी, मैथ समेत अन्य प्रश्नपत्र वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है। जल्द ही अन्य सेमेस्टर व अन्य कोर्स का प्रश्नपत्र विवि की ओर से अपलोड कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि इससे छात्र-छात्राओं को काफी लाभ होगा। पैटर्न समझने के साथ ही यह जान सकेंगे कि प्रीवियस ईयर एग्जाम में क्या-क्या प्रश...