मधुबनी, दिसम्बर 13 -- बिस्फी, निज प्रतिनिधि। उमावि धेपुरा में छात्रों को अपने अधिकारों को लेकर जागरूक किया गया।छात्रों को कानून संबधी जानकारी,अधिकार एवं कर्तव्य, साइबर अपराध से कैसे बचे सहित अन्य जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस कम्युनिटी के सौजन्य से हुआ। अध्यक्षता एचएम शशि शेखर ने किया।छात्रों को संबोधित करते हुए औंसी एसएचओ आदित्य कुमार ने कहा कि अगर आप कानून के बारे में जानकारी रखते हैं तो आप अपने अधिकारों का सही उपयोग कर सकते हैं। आज के इंटरनेट और मोबाइल के जमाने में साइबर फ्राड की समस्या काफी सामने आ रही है। साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूकता काफी जरूरी है।एचएम ने सभी छात्रों को समाचार पत्र और मोबाइल के माध्यम से आये विभिन्न साइबर ठगी से बचने के सुझावों पर भी अमल करने का आग्रह किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...