दुमका, जून 18 -- जरमुंडी के स्थानीय बाल भारती विद्यालय में गुरुवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालय के सचिव संजीव कुमार के देखरेख में एवं विद्यालय प्राचार्य देविका बनर्जी की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को फायर सिस्टम का सही उपयोग करने की जानकारी दी गई। इस दौरान आग से बचाव को लेकर छात्रों के बीच प्रत्यक्ष प्रदर्शन करके दिखाया गया। विद्यालय के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराना नहीं चाहिए। धैर्य के साथ इसकी सूचना प्रसारित करें तथा फायर सिस्टम का सही तरीके से उपयोग करें। यह भी पढ़ें- स्कूलों में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण का अभाव विद्यालय में मौजूद छात्रों को विद्यालय के कक्ष, आवा...