पूर्णिया, फरवरी 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। छात्र जदयू ने पूर्णिया विश्वविद्यालय में आयोजित सीनेट की बैठक को विफल बताया है और कहा है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित सीनेट की बैठक छात्रों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रहा है। बैठक में पारित बजट भी छात्रों के पक्ष में नहीं, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने तक सीमित रहा। छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष अंकित झा ने कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन शुरू से ही छात्रों के ज्वलंत मुद्दों पर मौन साधे हुए है। छात्रों के हित में कार्य न करना अब विश्वविद्यालय प्रशासन की आदत बन चुकी है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में सत्र विलंब की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। प्रथम सेमेस्टर से लेकर पांचवें सेमेस्टर तक के छात्र पहुंच चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें मार्कशीट तक उपलब्ध नहीं कराई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.