रांची, जुलाई 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थर और कोल्डड्रिंक के बोतल से हमला करने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार छात्रों की आवाज दबाने का भ्रम न पाले। छात्रों पर लाठी नहीं, उन्हें न्याय चाहिए। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क से लेकर संसद तक छात्रों के हक के लिए लड़ेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि आज सवाल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कांग्रेस के दो चेहरे, दिल्ली और झारखंड में अलग-अलग : आदित्य साहू नीट पेपर लीक के कारण छात्रों...