बिहारशरीफ, दिसम्बर 13 -- छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाले एचएम की फंसी गर्दन डीईओ ने थमाया कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब बीईओ की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद की गयी कार्रवाई शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड के सिरारी जनता हाईस्कूल में छात्रों की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में एचएम सुरेंद्र कुमार रजक की गर्दन फंस गयी है। बीईओ द्वारा की गयी जांच में एचएम को दोषी पाया गया है। एचएम पर कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है। डीईओ तनवीर आलम ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एचएच से शोकॉज किया गया है। 24 घंटे में जवाब देने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार करना सरसर गलत है। उन्होंने कहा कि घायल छात्राओं का बयाल भी लिया गया है, जिसमें ...