बरेली, अप्रैल 12 -- सीबीएसई ने कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और एआई आधारित पाठ्यक्रम लागू करने की घोषणा की है। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि बोर्ड के अनुसार, अब केवल छात्र ही नहीं बल्कि शिक्षक भी इस नई तकनीक को सीखेंगे। इसके लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीबीएसई ने यह पाठ्यक्रम एनईपी 2020 के अनुरूप तैयार किया है। कम्प्यूटेशनल थिंकिंग के माध्यम से छात्रों को समस्याओं को छोटे-छोटे भागों में विभाजित कर समाधान खोजने की कला सिखाई जाएगी। एआई फ्रेमवर्क के तहत विद्यार्थियों को मशीन लर्निंग, डेटा विश्लेषण और नैतिक एआई के मूल सिद्धांतों से परिचित कराया जाएगा। इससे उनमें न केवल तकनीकी समझ विकसित होगी बल्कि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी सक्षम बनेंगे। बोर्ड ने यह भ...