मुरादाबाद, जुलाई 23 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज और बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ब्लॉक कार्यकारिणी इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। हालांकि सूचना मिलने पर कुंदरकी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। नगर अध्यक्ष और ब्लॉक महामंत्री रागिव चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान दिल्ली जाने के लिए निकले थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर किसान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और किसानों को समझाकर पुलिस चौकी परिसर ले जाया गया। यह भी पढ़ें- शिक्षामंत्री का फूंका गया पुतला वहां भी किसानों ने छात्र आंदोलन के समर्थन में तथा दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध मे...