छात्रों के समर्थन में ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
बोकारो, जुलाई 20 -- सोनम वांगचुक और आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में सोमवार को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले नया मोड़ में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने संसद मार्च कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। सीटू के महामंत्री आर.के. गोराई ने कहा कि पिछले वर्षों में कई पेपर लीक की घटनाओं ने छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। यह भी पढ़ें- पेपर लीक और छात्र मुद्दों पर भड़का आक्रोश,माले-आइसा कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.