मिर्जापुर, सितम्बर 26 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जनपद के राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ आईटीज, रिटेल, टूरिज्म एवं हॉस्पिटलिटी होम फर्निसिंग, मैनेजमेंट एंड इंटरप्रेन्योरशिप, प्रोफेशनल्य स्किल, बैकिंग, फाइनेंशियल सर्विसिसेज, इंश्योरेंश, एग्रीकल्चर जैसे व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त करने के सपनों का आयाम मिलेगा। राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में आउट सोर्सिंग के माध्यम से व्यवसायिक प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है।

प्रशिक्षकों की नियुक्ति प्रशिक्षकों की नई नियुक्ति में 34 राजकीय हाईस्कूल एवं माध्यिमिक विद्यालय 15 सहायता प्राप्त को मिलाकर कुल 49 विद्यालय शामिल हैं। सभी विद्यालयों में कुल 98 व्यवसायिक प्रशिक्षक तैनात किए गए हैं। जिनमें लगभग 82 प्रशिक्षकों ने अभी तक कार्यभार ग्रहण किया है। परंपरागत शिक्ष...