मधुबनी, मई 20 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेला नवटोली गांव स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार को शोर मचाने को लेकर छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद करीब दो घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। विद्यालय परिसर में छात्र, अभिभावक और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बाद में शिक्षकों एवं ग्रामीणों की सूझबूझ से मामले को शांत कराया गया। यह भी पढ़ें- जर्जर भवन में चल रहा विद्यालय, एक कमरे में 250 बच्चों की पढ़ाई- युवा लीडछात्रों के बीच विवाद मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में पढ़ाई के दौरान शोर मचाने को लेकर सातवीं कक्षा के छात्र ने पांचवी और छठी कक्षा के बच्चों को पिटाई कर दी। घटना के बाद मामला इतना बढ़ गया कि नाराज छात्र अपने अपने घर से अभिभावकों को विद्यालय बुला लिया। देखते ही देखते विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माह...