प्रयागराज, जून 27 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में शनिवार को प्रबंधक डॉ. आनंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समीक्षा एवं संवाद बैठक हुई। प्रबंधक ने शिक्षा के स्तर को और अधिक उत्कृष्ट बनाने तथा नए सत्र में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए नए लक्ष्यों को निर्धारित करने पर बल दिया। शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनकी हर जायज समस्या का संज्ञान लिया जा चुका है और अतिशीघ्र उनका सकारात्मक समाधान किया जाएगा। प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। यह भी पढ़ें- स्ट्रेस मैनेजमेंट और सकारात्मक सोच पर चर्चा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...