बांका, जुलाई 9 -- बांका। एक संवाददाता बुधवार को डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र से संचालित तीन प्रमुख योजनाओं-बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना तथा कुशल युवा कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने पाया कि निर्धारित लक्ष्य की तुलना में डीआरसीसी में प्राप्त आवेदनों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। इस पर उन्होंने योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी एवं निजी प्लस-टू विद्यालयों में रोस्टर के अनुसार काउंसलिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को पिछले पाँच वर्षों के छात्र-छात्राओं का डाटाबेस तैयार कर कॉलिंग अभियान संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक योग्य युवा इन योजनाओं का लाभ...