नोएडा, मई 29 -- प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे हैं और नोएडा में कोई ऐसी लाइब्रेरी की तलाश है जहां आराम से बैठकर आधुनिक सुविधाओं के साथ पढ़ाई करना चाहते तो आपके लिए अच्छी खबर है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों और छात्रों के लिए नोएडा अथॉरिटी दो हाई-टेक डिजिटल लाइब्रेरी खोलने जा रही है। इन लाइब्रेरी में छात्रों को किताबों, कम्प्यूटर और आधुनिक स्टडी सुविधाओं तक मुफ्त पहुंच मिलेगी। ये लाइब्रेरी सेक्टर 44 और सेक्टर 52 में खोली जाएंगी। लाइब्रेरी के डिजाइन को तैयार कर लिया गया है और दोनों प्रोजेक्ट को फाइनल कर लिया गया है और जल्दी ही टेंडर के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। इन दोनों में कुल 600 छात्रों के एकसाथ बैठकर पढ़ने की व्यवस्था होगी। लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली: AC ब्लास्ट में जान गं...