नैनीताल, मार्च 11 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर स्थित माता जिया रानी महिला अध्ययन केंद्र में बुधवार को 'प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हरासमेंट ऑफ वर्किंग वीमेन एंड स्टूडेंट्स' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधानों, विशाखा गाइडलाइन और पॉश एक्ट के बारे में जानकारी दी गई।महिला दिवस पखवाड़े के चौथे दिन आयोजित इस पॉश जागरूकता कार्यशाला में मुख्य वक्ता पॉश एक्टिविस्ट हीरा जंगपांगी रहीं। उन्होंने छात्राओं को यौन उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधानों, विशाखा गाइडलाइन और पॉश एक्ट 2013 के बारे में जानकारी दी। साथ ही पॉश समिति की भूमिका और यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जांच के प्रावधान के बारे में बताया। कहा, पॉश के तहत दो प्रकार की समितियां गठित की जाती हैं कि...