मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने यूनिफार्म और किताब खरीद में निजी स्कूलों की मनमानी को गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रमंडल अंतर्गत आनेवाले जिलों के डीएम को सुझाव दिया है कि वे अपने-अपने जिलों में एक समिति का गठन करें। यह समिति छात्रों के यूनिफॉर्म एवं पुस्तकों के लिए तर्कसंगत एवं व्यावहारिक दर निर्धारित करेगी। आयुक्त मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।आयुक्त ने बताया कि इस समस्या के प्रभावी नियंत्रण एवं निगरानी के लिए उनके स्तर से जिला पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किये जा रहे हैं। इसके तहत प्रत्येक जिले में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यह जिला शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में काम करेगा। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से अभिभावक अपनी शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासन तक पह...