नई दिल्ली, अगस्त 11 -- संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर संसद में विस्तृत चर्चा को तैयार है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा कांग्रेस को चर्चा से भागना नहीं चाहिए। मंगलवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये बात कही। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी शुरू से ही कह रहे हैं कि गृह मंत्री को बयान देना चाहिए। हम कह रहे हैं कि सिर्फ बयान ही क्यों? हम पूरी चर्चा करेंगे। बयान तो बस एक औपचारिक लिखित दस्तावेज होता है। हम बयान से आगे बढ़कर पूरे दिन, या दो दिन तक भी विस्तृत चर्चा करने और हर एक बात का जवाब देने के लिए तैयार हैं। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने संसद को बंधक बनाया, संसद में नहीं चाहते सार्थक चर्चा - त्रिवेदी उन्होंने कहा कि छात्रों के प्रदर्शन से...