आरा, जुलाई 22 -- फोटो 1. आरा में बुधवार को आक्रोश मार्च निकालते कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी और अन्य। आरा, संवाददाता। दिल्ली में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव सह सांसद प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध और छात्रों के आंदोलन के समर्थन में बुधवार को भोजपुर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शनकेंद्र सरकार पर आरोप जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार छात्र, नौजवान और किसान विरोधी है। आरोप लगाया कि इस सरकार में 152 परीक्षाओं का पेपर लीक हो चुका है। एक तरफ हमारे नेता देश में छात्रों की गूंज ...